Dry Iron vs Steam Iron for home use

अगर आपने कपड़े को धो कर सूखा लिया है, मगर उस पर Iron नहीं किया है तो फिर कपड़े की चमक खतम हो जाएगी, और आपकी शख्सियत मे निखार भी नहीं आएगा। लेकिन कपड़ा पुराना हो और उस पर Iron किया गया हो तो फिर कपड़े का रंग और आपकी शख्सियत दोनों में चार चाँद लग जाएगा।  इस लिए Iron का महत्व बहुत है। और यही कारण है की Iron हर घर में ज़रूर पाया जाता है। वैसे तो बाज़ार में दो तरह की इस्तरी मिलती है, यानी  Dry Iron vs Steam Iron. 

steam iron

(Pic credit Amazon)

अब आप कन्फ्यूज़ हो गए होंगे के फिर दोनों Iron  में से कौन सा Iron सही है, तो इसका जवाब बस एक है की दोनों की कुछ खूबियाँ हैं तो कुछ खराबियाँ भी हैं। तो आइए Dry Iron Vs Steam Iron के बारे में जानते हैं, ताकी आप का कॉनफूजन दूर हो जाए।

Dry Iron के कुछ खूबियाँ ओर खराबियाँ

हम पहले बात करते हैं Dry Iron के बारे में। ये एक साधारण Iron है जो इलेक्ट्रिसिटी से चलती है मगर इस Iron (इस्तरी) में आपका कोई कंट्रोल नहीं होता है। इस्तरी कितनी जल्दी गरम होगी इसका अंदाज़ा आपको खुद करना होगा। हालंकी अब मार्केट में की अच्छे Dry Iron मौजूद है जिस में आप अपने इच्छा के अनुसार कंट्रोल कर सकते हैं। मगर आपके हर कपड़े के लिए यह मुफीद नहीं होता है,  जैसे जीन्स इत्यादी। आपका कपड़ा क़ीमती है, मंहगा है या फिर आपका का पसंदीदा है तो भी आप कुछ नहीं कर सकते। कभी कभी Iron (इस्तरी) इतना गरम हो जाता है की आप का कपड़ा जल जाता है। कपड़ा इस्तरी में चिपक जाता है। और इस्तरी में चिपके हुए कपड़े की वजह कर दूसरा कपड़ा भी खराब हो जाता है। जब आप इसे साफ करने की कोशिश करते हैं तो इस्तरी के बेस में खरोंच आ जाता है। इसके इलावा ड्राइ इस्तरी बिजली के झटके को भी बर्दशात नहीं कर पता जिस से उसका फ़िलामेट जल जाता है। इस प्रकार की इस्तरी बजार में सस्ती मिल तो जाती है, पर इलेक्ट्रिसिटी की खपत ज़्यादा होती है।

Steam Iron के कुछ खूबियाँ ओर खराबियाँ

Steam Iron की बात की जाए तो यह आज कल काफ़ी पसंद की जाती है। और हर घर में आसानी से मिल जाती है। चाहे आप सिंगल हों, स्टूडेंट हों, ऑफिस में काम कर रहे हों। या फिर गृहनी ही क्यों न हों आपके लिए Steam Iron काफ़ी मददगार साबित होगी। इसका कारण भी साफ़ है कियों की आप के पास अच्छे और मंहगे कपड़े होते हैं। और अगर उस पर ज़रा सा भी दाग़ धब्बा लग जाए तो फिर कपड़ा बर्बाद हो जाएगा। इसलिए Steam Iron की अहमियत काफ़ी हो जाती है। इस परकार के इस्तरी में वाटर टैंक होता है, जिसमें पानी भड़ा होता है जो इस्तरी के गरम होते ही भाप बन जाता है। फिर उसका कंट्रोल पूरी तरह से आप के हाथों में होता है। आप उस में अपनी सुविधा या कपड़े के  मिज़ाज के अनुसार कंट्रोल कर सकते हैं। आपका कपड़ा कॉटन हो,उनी हो, नायलॉन हो या फिर किसी और प्रकार का उसके अनुसार अपने Steam Iron के फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस से आप का कपड़ा खराब भी नहीं होगा, कपड़ा जलेगा भी नहीं, कपड़े का रंग भी नहीं जाएगा। इसके साथ ही साथ बिजली की खपत में भी कमी आएगी।

FeaturesDry IronSteam Iron
Priceबजट के अनुकूलये थोड़े महंगे हैं
Weight and Sizeयात्रा के अनुकूल और हल्कायात्रा के अनुकूल नहीं है और सूखे लोहे की तुलना में भारी वजन का होता है
Designइसमें पानी का टब शामिल नहीं है और स्ट्रीमिंग सुविधा प्रदान नहीं करता है।एक पानी का टब या एक जलाशय शामिल है। तलवों के वेंट के माध्यम से भाप पैदा करता है
Settingsबेसिक आयरन और सीमित सेटिंग्स हैं। तापमान नियंत्रण के अलावा कई सेटिंग विकल्प शामिल नहीं हैं।जब सेटिंग विकल्पों की बात आती है, तो इसमें एलईडी, छिड़काव धुंध और भाप जैसे विभिन्न विकल्प शामिल होते हैं.
Soleplateएक फ्लैट और चिकनी एकमात्र प्लेट के साथ आता है। ड्राई आयरन नॉनस्टिक सोलप्लेट के साथ आता है और तेजी से गर्म भी हो सकता हैस्टीमिंग वेंट शामिल हैं। सिरेमिक या स्टेनलेसस्टील एकमात्र प्लेट के साथ आओ और वेंट गर्मी वितरण सुनिश्चित करते हैं।

 1. Dry Iron:-

:                            

  2. Steam Iron 

                            

अब उम्मीद करता हूँ की आप का कॉनफूजन दूर हो गया होगा। मगर एक सवाल और अब भी आपके दिमाग़ में हग की भाई कौन सा खरीद जाए, तो उसका सीधा जवाब है अगर आप कभी कभी कपड़े पर इस्तरी करते हैं और आप का बजट काम है तो ड्राइ इस्तरी ले सकते हैं। और अगर ज़्यादा कपड़े पर इस्तरी करते हैं तो फिर आप के लिए स्टीम इस्तरी उपयोगी हो सकता है। वैसे आप कुछ पैसा लगाकर स्टीम इस्तरी ले लें तो बेहतर होगा।

Check out Some Other Products:

(This article is related to an affiliate advertising program and Deal2Sale were not involved in production of this article.)